रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां पुलिस ने दो अभियुक्तों द्वारा चोरी की गई भैंस समेत रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, रायबरेली के बछंरावा थाने मैं तैनात तेजतर्रार थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, गैर जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिनके पास से चोरी की गई भैंस को भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरुदीन खेड़ा मजरे कुंडली के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र गौरीशंकर की भैंस 8 फरवरी को चोरी हो गई थी, जिसकी प्राथमिकी पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए भैंस समेत आरोपियों को धर दबोचा और विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
जांच अधिकारी एसआई संजय पांडे, कांस्टेबल वीरेंद्र पटेल एवं विशाल द्वारा बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार सिंह पुत्र अमर सिंह एवं रितिक रोशन पुत्र मायाराम को गिरफ्तार किया गया है।

0 टिप्पणियाँ