रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां की वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन की कड़ी मे विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, विशिष्ट अतिथि एसडीएम प्रशासन राम अभिलाष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी ने की।
आपको बता दें कि, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, भारतीय संस्कृति लोकमन लोकजीवन के स्वरूप एवं संघर्ष की महागाथा है। वहीं सांस्कृतिक समिति की संयोजक चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि, महाविद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय के अमूल्य रत्न हैं। उनको तराशने की आवश्यकता है। इन्होंने अपने प्रतिभा का अमूल्य प्रदर्शन वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया है।
तो वहीं मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से ही प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं, जो भविष्य में अपने देश का गौरव बढ़ाती हैं। विशिष्ट अतिथि राम अभिलाष ने कहा कि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल के माध्यम से ही छात्रों में राष्ट्रीयता का भाव भरा जा सकता है। अध्यक्ष रामजी ने इस सफल कार्यक्रम की सभी को बधाई दी।
इस वार्षिकोत्सव के समन्वयक प्रो उमापति त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ रामप्रवेश तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया। खेलकूद की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्य खेल शिक्षक राजेश चंद्रा ने किया।
आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में लोकगीत /राष्ट्रीय गीत एकल में प्रथम स्थान प्रशांत दीक्षित, द्वितीय स्थान अनुभव सिंह और तृतीय स्थान पिंकी ने प्राप्त किया।
भाषण में आशु ने प्रथम स्थान, दिव्या श्रीवास्तव द्वितीय स्थान, नेहा अवस्थी तृतीय स्थान तथा उमा दुबे ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोक गीत/ राष्ट्रीय गीत सामूहिक में प्रथम स्थान अंकिता, गीतांजलि, दिव्या, भव्या झा, द्वितीय स्थान प्रिया, नरगिस बानो, एकता चौरसिया को प्रदान किया गया। तो नुक्कड़ नाटक में शहनवाज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें भूमिकाएं निभाई शहनवाज सुयश, अनूप ,प्रिया सिंह , प्रज्ञा ,पुष्पा ,अजीत, उस्मान और दीपांशी गुप्ता ने।
इस कार्यक्रम में द्वितीय स्थान नरगिस बानो की टीम को और तृतीय स्थान कोमल सिंह की टीम को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा आए हुए अन्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण के क्रम में पिछले वर्ष दिल्ली रिपब्लिक परेड में प्रतिभाग करने वाले कैडेट आशीष शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व नार्थजोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महाविद्यालय की छात्रा कु अंजली, कु शिवानी सोनकर को भी सम्मानित किया गया।
इस वार्षिकोत्सव के ऑल ओवर चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में शिवम सिंह को एवं महिला वर्ग में अमिता साहू को प्रदान की गई। कार्यक्रमों के निर्णायक के तौर पर आशु, भाषण में डॉ गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, एकता, प्रो केबी गौड़ थे।
वहीं लोकगीत, राष्ट्रीय गीत एकल के निर्णायक डॉ शिशिर श्रीवास्तव , शालिनी श्रीवास्तव, डॉ मालती सिंह थी। लोक गीत राष्ट्रीय गीत सामूहिक के निर्णायक डॉ साधना त्रिपाठी, डॉ ममता शुक्ला, एवं अनीता पाल थी । तो नुक्कड़ नाटक के निर्णायक मंडल में डॉ कल्पना श्रीवास्तव, डॉ सुब्रता सक्सेना, डॉ विष्णु चंद श्रीवास्तव रहे।
इस सांस्कृतिक समापन के अवसर पर उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीके अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त किए। बछरावां के गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़के हिस्सा लिया इस वर्ष छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का प्रतिभाग अधिक रहा।

0 टिप्पणियाँ