भाजपा नेता अतुल सिंह ने दाऊद प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: दाउदनगर विकासखंड क्षेत्र  राही में दाऊद नगर प्रिमयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा नेता अतुल सिंह ने फीता काट कर उद्धाटन किया।
      आपको बता दें कि, इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, खेल को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा सरकार पूरा प्रयास कर रही है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, गांव गांव ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
     वहीं इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि, खेलों को खेलने से व्यायाम अच्छा हो जता है, और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। 
     टूर्नामेंट का पहला मैच पिंडारी कला व स्पोर्टिंग क्लब रायबरेली के बीच खेला गया। पहले बल्ले बाजी करते हुए पिंडारी कला ने की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को 13 रन से जीत दिलाई।
    वहीं मैन ऑफ द मैच रहे रोहित ने 46 रन बनाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, भोलई  सिंह, भाजपा नेता विजय मिश्रा, प्रधान बाल किसुन यादव, कल्लू सिह, हरिकिशन यादव, मलखान सिंह, कुलदीप मौर्य, अमित तिवारी, अंगद यादव, कौशलेन्द्र सिंह, अरुण राजपूत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ