रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में 10 फरवरी 2020 दिन सोमवार को विद्यालय की छात्र छात्राओं को उनकी उपस्थिति व उनके वार्षिक कार्यों को प्रोत्साहन के लिए शत प्रतिशत उपस्थित और बेस्ट बैग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह, सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह और प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आपको बता दें कि, विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा छात्रों को विद्यालय में दैनिक उपस्थिति के महत्व को बताते हुए संचालित सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं बेस्ट बैग के लिए मेडल्स पदक व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही छात्र-छात्राओं को आने वाले सत्र में रिकॉर्ड को इसी तरह कायम रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थित एवं बेस्ट बैग के लिए चयनित होने के लिए बधाईयां दी गई तथा अपने प्रत्येक कार्य को एक सुनिश्चित ढंग से करने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं विद्यालय की छात्रा अनन्या दीक्षित (कक्षा 5), नंदिनी सिंह (कक्षा 8), प्रिया सिंह (कक्षा 9) को 5 वर्ष की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक द्वारा वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित व शुभकामनाएं दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल व आकर्षक बनाने हेतु नीलू सिंह, अनामिका, अमरीन, प्रीति, प्रिया, सुदीप, गौरव, नवनीत, नीरज, निशा, राहुल मिश्रा, सहाना, मिथुन, आलोक, शुभम, धर्मेंद्र, अंजली, आभा, अभिषेक, सुनील, आकांक्षा आज शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखा।

0 टिप्पणियाँ