रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कम्प मच गया जब ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए। एबुलेंस से उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, युवक सनी 25 वर्ष निवासी सारी खेड़ा थाना शिवगढ़ का रहने वाला है। वह नौचंदी एक्सप्रेस से बछरावां आ रहा था। जल्दबाजी में उतरते समय सनी का पैर फिसला और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके उसके दोनों पैर कट गए। आनन फानन में उसे सीएचसी पहुचाया गया जंहा से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जंहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वही सीएससी में तैनात डॉक्टर संजीव शुक्ला की मानें तो युवक गंभीर हालत में अस्पताल आया था। जिसके दोनों पैर कट गए हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ