किसान की बात किसान के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेसी गांव में दे रहे दस्तक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: किसान की बात किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत 15 फरवरी 2020 को प्रियंका गांधी वाड्रा व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर एक साथ उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में आवारा पशुओं एवं विभिन्न प्रकार की उभरकर आई किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान में भौसी न्याय पंचायत की ग्राम सभा चंदापुर मजरे गूढ़ा में कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव में दस्तक दी जा रही है।
      आपको बता दें कि, इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी पराग रावत की अध्यक्षता में राम सुमिरन  ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, विवेकानंद चौरसिया सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस  किसानों की कृषि  सहित, अन्य प्रमुख समस्याओं को सुनकर किसानों के द्वारा मांग पत्र भराया गया। जिसमें गांव के किसानों ने बताया कि, महराजगंज और बहादुर नगर ड्रेन की सफाई ना होने के कारण गांव में बाढ़ की समस्या बनी रहती है। और धान की फसल डूबी रहती है।
     किसानों ने बताया कि, दूसरी सबसे बड़ी समस्या व घटना गांव के किसानों पर आवारा पशुओं से परेशान होकर खेत की रखवाली करते समय ठंड से लगभग 5 से 6 किसानों की मृत्यु हुई और आवारा पशुओं के हमलो से घायल हुए जो सबसे दुखद घटना ग्राम वासियों के द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बताई गई। वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, किसानों को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तहसील जिला एवं प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ