तहसील क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत इंतखाब में छोटी-मोटी कमियों को लेकर नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील कर्मचारियों द्वारा की गई छोटी मोटी त्रुटियों को लेकर तहसील प्रशासन हुआ संजीदा।
      आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, खतौनियों में सामान्य त्रुटियों को लेकर ठीक कराने के लिए अब किसानों को अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि इसके लिए विशेष अभियान चलाकर खतौनिओं में छोटी मोटी त्रुटियों को शिविर लगाकर मौके पर ही निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा आगामी मंगलवार यानी कल दिनांक 18 फरवरी 2020 को आयोजित तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एक शिविर लगाकर ऐसे सभी मामलों का प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर ही त्रुटियों को दुरुस्त कर इंतखाब में अंकित करा दिया जाएगा।
    वहीं उन्होंने आगे बताया कि, जिन किसानों को इस प्रकार की समस्या है तो, वह साक्ष लेकर तहसील पहुंचकर शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। तहसील प्रशासन द्वारा लिए गए इस निर्णय का जनसामान्य ने स्वागत किया है और जनसामान्य ने कहा है कि, इस प्रकार तहसील कर्मियों द्वारा की गई छोटी मोटी कमियों को लेकर किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ