28 फरवरी से तीन दिवसीय राघवपुर में सैतिसवां श्रीरामचरितमानस एवं संत सम्मेलन समारोह।। Raebareli news ।।

▪जेहि बिधि सुखी होइ पुर लोगा।
▪करहि कृपानिधि सोई संजोगा।।
▪ब्रह्म राम ते नाम बड़, बर दायक बर दानि।
▪रामचरित शतकोटी माहँ लिए महेस जियँ जानि।।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 28 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक क्षेत्र के गांव राघवपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला में तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजित श्रीरामचरितमानस एवं संत सम्मेलन में आमंत्रित धर्माचार्य एंव व्यास श्री स्वामी तुलाधार जी महाराज रीवां मध्य प्रदेश, डा0 अंबिकेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, श्री राघव किशोर रामायणी इटावा उत्तर प्रदेश, श्री शिव शंकर जी मिश्र उन्नाव उत्तर प्रदेश, श्री शिव बरदान मिश्र रायबरेली उत्तर प्रदेश, कुमारी अंजली मिश्र (बाल व्यास) रायबरेली उत्तर प्रदेश, श्री राम भरोसे पाठक उन्नाव उत्तर प्रदेश तथा श्री राम सागर शर्मा जादूगर बाराबंकी की अमृत मायीबाणी से संगीतमय श्री रामचरितमानस का श्रवणपान श्रोता कर सकेंगे साथ ही साथ जादू का भी आनंद उठा सकेंगे।
     आपको बता दें कि, श्रीरामचरितमानस की कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार पांडेय ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, विगत 36 वर्षों से अनवरत करवाए जा रहे श्रीरामचरितमानस एवं संत सम्मेलन का आयोजन कमेटी एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस वर्ष सैतिसवां भव्य श्रीरामचरितमानस एवं संत सम्मेलन का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक करवाने के लिए सुनिश्चित किया गया है। जिसमें उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि, उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तगण पहुंचकर संगीतमय भगवननाम की कथा को श्रवण कर पुण्य की प्राप्ति करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
श्री रामचरित मानस सम्मेलन की रूपरेखा,
28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को सुंदरकांड का पाठ एवं हवन पूजन 1:00 बजे से 2:00 बजे तक।
मानस प्रवचन 28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार।
रात की बेला में सायं 7:00 से रात्रि 12:00 तक।
29 फरवरी 2020 दिन शनिवार को मानस प्रवचन 
दिन में 11:00 बजे से 5:00 बजे तक रात्रि में 7:00 बजे से 12:00 बजे तक।
1 मार्च 2020 दिन रविवार को मानस प्रवचन
दिन में 11:30 से 5:00 बजे तक। रात में 7:00 से 12:00 बजे तक।
     इस मौके पर कालिका प्रसाद शुक्ल (संरक्षक), संतोष कुमार शुक्ल संयोजक समेत कमेटी के सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ