रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के पास दो पहिया मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया मजरे बेलवा हलोर गांव निवासी अवधेश पुत्र सत्यनारायण उम्र 26 वर्ष अपनी दोपहिया अपाची मोटरसाइकिल से महराजगंज किसी कार्य से आ रहा था कि, तभी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह पुत्र त्रिमणी सिंह उम्र 35 वर्ष सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से किसी कार्य से हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे।
तभी पाली गांव के पास दोनों दो पहिया मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें अवधेश व रामनरेश को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

0 टिप्पणियाँ