होटल की भट्टी जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत।।Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के गांधीनगर के रहने वाले दो  व्यवसायियों के बीच होटल  की भट्टी जलाने को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के कपड़ा व्यवसाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। चोटहिल  की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
       आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के गांधीनगर के रहने वाले सौरभ जायसवाल पुत्र गुरुप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, महराजगंज रायबरेली रोड पर स्थित उनकी कपड़े की दुकान है, जिसके बगल में प्रति पक्षी गणों का होटल है जिनके द्वारा पहले होटल की भट्टी को दूसरी जगह पर जलाते थे और बीती शाम को मेरे कपड़े की दुकान के बगल में जलाने लगे।
      मेरे द्वारा जब कहा गया कि, बगल में ना जलाइए नहीं तो मेरी दुकान के कपड़े धुए से खराब हो जाएंगे। इतने में ही प्रति पक्षी गण रामप्रकाश उर्फ बुलेट पुत्र स्वर्गीय राधे हलवाई, मयंक, शशांक, अनिल हलवाई और उनका बेटा निवासी गांधीनगर सभी मिलकर मुझ प्रार्थी को मारा पीटा।
      वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ