रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कैर गांव में 8 वर्षीय लड़की की खेल खेल में दाहिना हाथ चारा मशीन में चले जाने के कारण तीन उंगलियां कट गई। परिजन लड़की को लेकर सीएचसी आए जहां से उसे रायबरेली जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामबरन नाई की 8 वर्ष वर्षीया पुत्री साक्षी घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी अचानक वह चारा मशीन के पास पहुंच गई और किसी बच्चे ने मशीन चला दी। जिससे उसके दाहिने हाथ की तीनं उगलिया मशीन के गडासे के चपेट में आने से कट गई।
आनन फानन लड़की को सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ