अमेठी डीएम से की सीबीआई जांच की मांग
रजनीकांत अवस्थी
अमेठी: रायबरेली जिले की हरचन्दपुर पुलिस ने बीते 2 फरवरी को हुए वंशिका हत्याकांड में अमेठी और रायबरेली जिले के तीन युवकों को पकड़ कर अभियुक्त बना हत्याकांड का खुलासा कर जेल भेज दिया है। इन युवकों के परिजनों ने शनिवार को अमेठी जिला अधिकारी अरुण कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र देकर निष्पक्ष रुप से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि, यह पूरा मामला रायबरेली के हरचन्दपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 1 फरवरी को महावीर डिग्री कॉलेज पढ़ने के लिए गई लड़की वंशिका गुप्ता उर्फ रुचि का अपहरण कर लिया जाता है, और 2 फरवरी को उसकी लाश हरचन्दपुर के पास मिली थी।
रायबरेली पुलिस ने अमेठी जनपद की तिलोई तहसील के अहोरवा भवानी थाना शिवरतन गंज के दो तथा थाना महराजगंज के एक लोगों को पकड़कर हत्या का खुलासा कर देती है। यह बात ना तो लड़की के पिता के गले उतर रही और ना ही आरोपियों के परिजनों के। लड़की के पिता ने भी निर्दोषों को फंसाने तथा सही-सही खुलासा करने की मांग की थी।
आरोपी बने युवकों के परिजनों ने शनिवार को अमेठी जिला के जिलाधिकारी अरुण कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने साफ तौर पर रायबरेली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पुलिस द्वारा जबरदस्ती निर्दोष युवकों को फंसाया गया है।
उक्त मामले में अतुल गुप्ता, ललित गुप्ता तथा कृष्ण चंद्र उर्फ धीरू गुप्ता को रायबरेली पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है। अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार को दिए गए पत्र में परिजनों ने लिखा है कि, रायबरेली पुलिस अपनी नाकामी छिपाने तथा रसूखदारों को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है।
यहीं पर अभियुक्तों के परिजनों के साथ आए हुए तिलोई तहसील के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार सोनी ने बताया कि, वंशिका हत्याकांड में पुलिस ने जिन लोगों को जेल भेजा है, उन्हें रायबरेली पुलिस द्वारा साजिशन फसाया गया है। जिसकी सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ