रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: साथी अधिवक्ता की पत्नी के असामयिक निधन पर शोकाकुल अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया और शोक प्रस्ताव पारित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि, अधिवक्ता राकेश शुक्ला की पत्नी रेनू शुक्ला का निधन हो गया था। यह समाचार मिलते ही महराजगंज के अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखा और आज न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया। शोक प्रस्ताव की प्रतियां सभी न्यायालयों को भेज दी। जिसके चलते आज अदालतों में कोई कामकाज नहीं हुआ।
इस मौके पर शिवसागर अवस्थी, सुरेद्र कुमार श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, अतुल कुमार , छोटेलाल, जुबेर अहमद ,अशोक त्रिपाठी, देवी प्रसाद स्वप्निल श्रीवास्तव अतुल कुमार पांडेय के0के0 शुक्ला, राधेश्याम ,राजबक्श सिंह सहित बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ