रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के मुख्य महराजगंज हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग पर विगत शनिवार को अतिक्रमण पर चाबुक चलाने के बाद प्रशासन ने अब आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए के लिए कमर कस ली है। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने मुख्य मार्ग और बछरावां मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के बारे में नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव पर तीन स्थानों को चिन्हित कर स्थानीय पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश लिए है। प्राय: लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाई जाएगा।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे में सोमवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। प्रायः देखा जाता है कि भीड़भाड़ वाले दिन कस्बे में सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे आम आदमी की बात तो दूर प्रशासनिक अधिकारियो को भीें दिक्कत आती है। इसी क्रम में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने जब मामले की पड़ताल की लोगों ने बताया कि, अक्सर चंदापर चौराहे पर टेंपो स्टैंड के पास टेंपो चालकों द्वारा वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए जाने से यह समस्या उत्पन्न होती है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा महराजगंज की शाखा के सामने बड़ी सादात में दोपहिया और चार पहिया वाहन और साइकिल खड़ी करने से रोड सकरा हो जाता है और जाम की स्थिति अक्सर बनती रहती है।
इसके अलावा तिराहे के पास ही अक्सर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के बीचोबीच रोड पर घंटे घंटे भर खड़ी होने से भी जाम की समस्या आती है। इन बिंदुओं पर विचार करने के बाद उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां टेंपो स्टैंड ठेकेदार को स्टैंड खाली जगह लगाने का निर्देश दिए जाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया है।
तो वहीं एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्वयं जाकर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रोड सीमा पर खड़ी मोटरसाइकिल और साइकिलों को हटवाया। वहीं उप जिलाधिकारी ने शाखा प्रबंधक को कड़ा पत्र लिखकर यहां वाहन खड़ा करवाने से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया साथ ही एसडीएम ने कहा कि, दिल्ली जाने वाली बसों के खड़े होने का स्थान भी निर्धारित किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से आज कस्बे में जाम की स्थिति नहीं बनी।

0 टिप्पणियाँ