थाना अध्यक्ष शिवगढ़ ने पेश की मानवता की सच्ची मिसाल हर तरफ हो रही वाहवाही।। Raebareli news ।।

वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली: बच्चों में ईश्वर का रूप होता है वह कहीं भी मिल जाएं उन्हें गले से लगा लो आज कुछ ऐसी ही मिसाल तब देखने को मिली जब थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में मूक बधिर लावारिस बच्चा मिला थाना अध्यक्ष ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उसे कपड़े खरीद कर दिए और अपने साथ भोजन भी कराया। माता पिता के ना मिलने तक उसकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।
       आपको बता दें कि, मानवता की मिसाल पेश करते हुए थानाध्यक्ष राकेश सिंह उस बच्चे को अपने साथ भवानीगढ़ चौराहे पर लेकर आए और उसे कपड़े दिलाए तथा पड़ोसी थानों में सूचना भेज कर माता-पिता को ढूंढने का प्रयास जारी है।  
         थानाध्यक्ष राकेश ने बताया कि, गश्त के दौरान ओसाह से असहन जगतपुर की ओर आ रहे थे तो वहां पर भीड़ लगी देखा जहाँ बच्चा रो रहा था और वह बोल भी नहीं सकता था। भीड़ लगी हुई देखकर थाना अध्यक्ष शिवगढ़ ने गाड़ी रोकी तो पता चला कि, कोई लावारिस बच्चा मूक बधिर यहां भटक गया है।वह कपड़े भी नहीं पहने हुए था, इसलिए तत्काल उसे अपने साथ लेकर चले आए। उसकी तलाश के लिए सोशल मीडिया के माध्यम समेत पड़ोसी थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। किसी भी तरह से इस लावारिस बच्चे के अभिभावकों से मिलवाने का प्रयास जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ