न्याय प्रिय क्षेत्र अधिकारी ने पीड़िता को न्याय का दिलाया भरोसा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 2 दिन पूर्व घर में घुसकर मारने पीटने गाली गलौज करने व जान से मारने के मामले में शिवगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आहत व परेशान पीड़ित महिला ने क्षेत्राधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजतर्रार व न्यायप्रिय क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने शिवगढ़ थाना प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत करने के कड़े निर्देश दिए।
       आपको बता दें कि, क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में वादिनी चंद्र रानी पत्नी राम अवध निवासी ग्राम दरियावगंज मजरे रीवां ने कहा है कि, दिनांक 16 फरवरी को रात्रि 8:00 बजे अपने घर पर अंदर बैठी थी तभी गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी मनोज कुमार पुत्र राम मिलन, रामजीत पुत्र राम मिलन, मोहिनी पुत्री राम मिलन, शिव देवी पत्नी राम मिलन एक राय होकर मेरे घर के अंदर घुस आए। और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे।
       मना करने पर लाठी-डंडों से मारा पीटा तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिसमें वादिनी का बायां हाथ टूट गया तब वादनी की बेटी ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दूरभाष पर दी। मौका मुआयना करने के बाद 112 पुलिस ने थाने बुलाया और शिवगढ़ पुलिस द्वारा वादनी की एक भी नही सुनी गई तथा कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने न्यायप्रिय क्षेत्राधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ