रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर कांग्रेसियों ने किसान जन जागरण अभियान के तहत शिवगढ़ क्षेत्र के बरियारपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित करके किसानों से संकल्प पत्र भरवाए। कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में आयोजित किसान जन जागरण अभियान गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बछरावां विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, राजकुमार दीक्षित ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर कदम पर विफल है। भाजपा शासनकाल में सबसे ज्यादा कोई दुखी है तो वह अन्नदाता है।
वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण पासी, ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने का डंका पीटती है किंतु हकीकत यह है कि अन्नदाता आज भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। दिन में भर किसान जी तोड़ मेहनत करता है और रात में रतजगा करके खेतों की रखवाली करता है, इसके बावजूद अन्नदाता अपने खून पसीने से तैयार की गई फसल को नहीं बचा पा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों झोलियां भरने का काम कर रही है।
इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश शंकर मिश्रा, दिनेश यादव, गिरिजेश श्रीवास्तव, शिवकुमार शुक्ला, बृजेश बाजपेई, पराग रावत, रामबरन लोधी, रामकिशोर मौर्य, विवेकानंद चौरसिया, शोभनाथ मौर्य सहित कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की उपलब्धियां और भाजपा की विफलताएं गिनाई।

0 टिप्पणियाँ