दो ट्रक आपस में भिड़े, एक चालक गम्भीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा- बहराइच हाईवे पर रात करीब 10 बजे तरौजा मजरे कुम्भी के पास स्थित शंकर ढाबा के सामने तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, जहां एक ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए तो, वहीं दूसरा ट्रक टक्कर के बाद हाईवे किनारे स्थित खाई में पलट गया। जिसकी चपेट में आकर एक ट्रक का ड्राइवर सलमान (32) निवासी मठ गोसाई थाना शिवगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।
      आपको बता दें कि, सूचना पर आनन-फानन में पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने घायल सलमान को सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया। शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया किसी की तरह की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ