ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित शिवगढ़ ब्लॉक प्रांगण के पास तेज रफ्तार 2 ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद ट्रक संख्या यूपी 78 सीएन 9407 पलट गया, जिसके पलटते ही ट्रक के अन्दर हुई स्पार्किंग से ट्रक में आग लग गई। आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने आनन-फानन में ट्रक के अंदर फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाल कर किसी तरह आग बुझाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मय फोर्स के पहुंचे शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने घायल ट्रक ड्राइवर महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह निवासी ओहरामऊ,जनपद बाराबंकी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जहां ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद दूसरे ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 0644 का ड्राइवर ट्रक खड़ा करके मौके से फरार हो गया। पुलिस ने खड़े ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

0 टिप्पणियाँ