जेडी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कम्प
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़,रायबरेली। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के जेडी डीके वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेरथुआ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहली का औचक निरीक्षण किया। जेडी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया। पूर्वाहन 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचे जेडी बीके वर्मा ने ओपीडी, एनसीडी, लैब, लेबर रूम, औषधि वितरण कक्ष, स्टोर रूम, एक्स-रे रूम, उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिली किंतु बगैर यूनिफार्म के सीएचसी स्टाफ को देखकर जेडी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और यूनिफॉर्म कोड फॉलो करने का सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर, डॉ. सौरभ सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार,डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. विजय वर्माा, फर्मासिस्ट अनुपम शुक्ला, बीपीएम सपना सिंह,संदीप वर्मा, स्टाफ नर्स पुष्पा, पूनम, संध्या , एक्स रे टेक्निशियन अखिलेश्वर श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार, अश्वनी कुमार, हरिशंकर, सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ