आज होगा शाहजहांपुर - रायबरेली के मध्य फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला।। Raebareli news ।।

63 वर्षों से राष्ट्रीय खेल हॉकी को संरक्षण प्रदान कर रही श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़(रायबरेली) शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के ऐतिहासिक मैदान में चल रही श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच डीएचए शाहजहांपुर व अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रही। जिसका फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ जिसमें शाहजहांपुर विजयी रहा। शाहजहांपुर की तरफ से खेल के 29 वें मिनट में लाल खान द्वारा एक गोल दागा गया। वहीं प्रतापगढ़ की तरफ से मैच के 52 वें मिनट में अब्दुल हक ने एक गोल दागकर मैच को बराबरी पर कर दिया। मैच में प्रतापगढ़ के सलमान खान को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। शाहजहांपुर को दो तथा प्रतापगढ़ को तीन चेतावनी मिली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएचए रायबरेली व गोला गोकरननाथ के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। किसी टीम की तरफ से गोल नहीं हो सका, दूसरे हाफ में रायबरेली की तरफ से खेल के 46 वें मिनट में विजय ने एक गोल किया गया। इस तरह से रायबरेली 1- 0 से विजय रही। रायबरेली को पांच पेनाल्टी व गोला गोकरननाथ को दो पेनाल्टी मिले। रायबरेली के रौनक, गोला गोकरननाथ के मोहम्मद अख्तर को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। मैच में रेफरी की भूमिका झांसी के सूर्य प्रताप, इलाहाबाद के अनितेश निभा रहे थे। वहीं स्कोरर की भूमिका प्रमोद सिंह राकेश सिंह निभा रहे थे।  इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष एवं विद्यापीठ के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिदिवेन्द्रनाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सत्रोहन सिंह, लक्ष्मी नारायण, डॉ. बृजेश सिंह, सुशील शुक्ला, सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव हरि बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, जगत बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, रमेश कुमार सहगल, पूर्व खेल शिक्षक राम नरेश मेहता, ओमप्रकाश सिंह
हरि बहादुर सिंह, जगत बहादुर सिंह, अजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरुण त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 
भाजपा विधायक रामनरेश रावत होंगे फाइनल मैच के मुख्य अतिथि
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष एवं श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ.त्रिदिवेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी दिन रविवार को अपरान्ह 1 बचकर 30 मिनट पर शाहजहांपुर और रायबरेली के मध्य फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला होगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ