रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: खेत में काम कर रही एक दलित महिला से छेड़छाड़ गाली-गलौज व जान से मारने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, वादिनी की तहरीर पर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दसवंत पुर निवासी भारत सिंह पुत्र स्वर्गीय हनुमान सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, जल्द ही जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, 24 जनवरी को अपने खेत पर काम कर रही थी तभी दबंग प्रति पक्षी गण भारत सिंह पुत्र स्वर्गीय हनुमान सिंह पहुंचे और गाली गलौज करने लगे तथा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की और कहा कि, किसी से बताओगी तो जान से मार देंगे।
वहीं जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 354, 504, 506 जाति सूचक शब्द जैसे गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ