चोरों के आतंक से क्षेत्र में व्याप्त दहशत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ बाजार स्थिति मस्जिद के पास रहने वाले सखावत अली पुत्र स्वर्गीय हकीकत अली की चार बकरियां तथा मऊ बाजार के ही रहने वाले अंजनी कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामलखन गुप्ता की स्कॉर्पियो गाड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा ह्वील कवर निकालकर चुरा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बीती रात क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले सखावत अली पुत्र स्वर्गीय हकीकत अली सरकार द्वारा सहायता प्राप्त प्रधानमंत्री आवास में रहते हैं। इसी प्रधानमंत्री आवास के बरामदे में इनकी चार बकरियां बंधी हुई थी और मजे की बात तो यह है कि, यह भी बकरियों के बगल में चारपाई डालकर लेटे हुए थे। उसके बावजूद अज्ञात चोर बीती रात चारों बकरियां खोलकर चुरा ले गए और यह सोते ही रह गए। जब सुबह आंख खुली तो उन्होंने देखा कि, इनकी बकरिया गायब थी। इन्होंने अपनी बकरियों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
    वहीं दूसरी घटना भी मऊ बाजार स्थित अंजनी कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामलखन गुप्ता के घर की है। यहां भी बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर टीन शेड के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर यूपी 33 AX00 90 है के व्हील कबर निकाल कर चुरा ले गए। जब रोज की तरह सुबह इनकी नींद खुली और घर से बाहर आए, देखा तो स्कॉर्पियो गाड़ी के चारों टायरों से व्हील कवर गायब थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ