रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नागरिकता संशोधन बिल सीएए वास्तव में किसी भी वर्ग या ससमुदाय के खिलाफ नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदू ,सिख, बौद्ध ,जैन, ईसाई आदि समुदाय के उन लोगों को भारत में नागरिकता देने का है। जिन्हें दुनिया में कोई देश शरण नहीं दे रहा था। यह कानून ना तो किसी की नागरिकता लेने के संबंध में है ना ही इससे भारत के मुस्लिमों को कोई चिंता करने की जरूरत है। विपक्ष महज अल्पसंख्यक समाज के लोगों को गुमराह कर भड़काने का काम कर रहा है विपक्ष के इस दुष्प्रचार से सभी देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह उद्गार क्षेत्र के गांव जमोलिया में सीएए के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, राजा राकेश प्रताप सिंह इस मौके पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा आम जनता की भलाई के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की भी चर्चा की और दावा किया मोदी सरकार के 6 वर्ष का कार्यकाल गैर भाजपाई दलों के 60 साल के शासनकाल पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया कि, उन्हें सीएए कानून से डरने की कोई जरूरत नहीं है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति नहीं करती है बल्कि देश की एकता अखंडता और आम आदमी के भलाई के लिए काम करती है। लगातार घटते जनाधार से बौखलाया विपक्ष मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ का सहारा लेकर एक वर्ग को भड़का रहा है। इससे सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ,शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डा जीबी सिंह आदि ने भी संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर भाजपा नेता कप्तान सिंह, शशी भदौरिया, महेश प्रसाद उर्फ पप्पू बीडीसी, गंगा प्रसाद कोरी आदि मौजूद रहे इसी क्रम में पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक ने राजापुर सीवन में भी सीएए के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया।

0 टिप्पणियाँ