रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कैर गांव में बड़े बाबा मंदिर पर हवन पूजन के साथ मेले के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में भक्तों श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा के दर्शन कर मेले का आनंद उठाया।
आपको बता दें कि, मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज रात नौटंकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मेले के आयोजकों में से कैर प्रधान गंगाराम पासी ने बताया कि, पिछले काफी दिनों से यहां पर वार्षिक मेला लगता है।
जिसमे गांव तथा आसपास के लोगों को जिनकी बड़े बाबा पर काफी श्रद्धा रहती है लोग मन्नतें मांनते है और मन्नतें पूरी हो जाने पर बाबा का पूजन किया करते हैं।
इस मेले के आयोजन में स्थानीय लोगों में बृज किशोर त्रिपाठी ,मंगल ,सुरेंद्र कुमार, जगदंबा ,रामबरन, अजीत कुमार त्रिपाठी ,गुड्डू विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राजन विश्वकर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मेले में दूर-दूर से विशातखाना, खाने पीने का सामान ,रेडीमेड कपड़े, बर्तन आदि की दुकानो से व्यापारियों को अच्छी आय भी प्राप्त होती है।

0 टिप्पणियाँ