21 मार्च को होने वाला होली मिलन सपा कार्यकर्ता सम्मान एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम स्थगित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के शीर्ष आह्वान पर आगामी 21 मार्च 2020 दिन शनिवार को होने वाले होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मान एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम जो प्राथमिक विद्यालय ओसाह विकासखंड क्षेत्र शिवगढ़ के प्रांगण में होना निश्चित हुआ था जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
     आपको बता दें कि, आगामी 21 मार्च 2020 दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर होने वाले होली मिलन व कार्यकर्ता सम्मान एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर अवगत कराते हुए स्थगित कर दिया गया है। उक्त कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी समाजवादी पार्टी रायबरेली से बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने एक पत्र जारी करते हुए दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ