मिर्जापुर। पीएम के लाकडाउन के एलान के बाद बाजार में जैसे लूट मच गई हो । दुकानदार तक पस्त होते दिखे जबकि उनको तो फायदा ही है ।
आटा-भाटा ज्वार चढ़े तो आलू-कचालू हुए का हाल न पूछो रे भाई---
मंगलवार को आटा, आलू तथा अन्य सब्जियां लोगों के पाकिट की धज्जियां उड़ा रहीं थी । दुकान-चक्की तक 'नो-आटा' का बोर्ड टँग गया । गोल मटोल लुढकने वाला आलू नीचे के बजाय उपर छलांग लगाकर चढ़ गया । दो दिन पहले 16-18 का आलू विराट कोहली का अर्धशतक लगाने लगा ।
पुलिस की लाठी सेना की लाठी हुई--
बुधवार को नवरात्र के प्रथम दिन पुलिस वाले शक्तिपीठाधीश्वर बनते दिखाई पड़े । जिसे देख ले रहे हैं उस पर एके-47 की तरह तान ले रहे हैं। त्रिमोहनी और नारघाट पर नई उम्र के पुलिस वाले 30 साल से मिर्जापुर में पत्रकारिता करने वाले शशिगुप्त को यह एहसास करा रहे थे कि पीएम, सीएम की नजर में कलम का भले महत्त्व हो लेकिन उनकी लाठी आज भी अंग्रेजों की लाठी की तरह है । शशि गुप्ता अपना अखबार 'गांडीव' का वितरण करा रहे थे । पुलिस वालों ने हॉकरों को गाय-गोरु की तरह दौड़ा दौड़ा कर हांक दिया ।
ADM, CO, DIO ने स्थिति स्पष्ट की---
संकट की घड़ी में जनरली लोग फोन नहीं रिसिभ करते । लेकिन नवरात्र में भला करें मां विन्ध्यवासिनी ADM श्री यूपी सिंह,CO सिटी श्री सुधीर कुमार एवं DIO श्री ओमप्रकाश उपाध्याय का, जिन्होंने बुधवार की अलसुबह फोन उठाकर समस्या के समाधान में रुचि ली । CO सिटी तो सुबह 7 बजे फील्ड में चक्रमण में थे, कहा कि वे ड्यूटीरत पुलिस को कम्युनिकेट कराते हैं कि हॉकरों को न रोका जाए ।
सर्वाधिक प्रॉब्लम अन्धविश्वास फैलाने वालों से---
राष्ट्र के नाम सन्देश में पीएम ने अंधविश्वास से बचने की जहां अपील की वहीं एक चैनल पर कुछ ज्योतिषी कब कोरोना की विदाई का मुहूर्त है, वहीं बांच रहे थे । कोरोना को लेकर अंधविश्वास फैलाने वालों को भी जेल में डालना चाहिए ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।
©कॉपीराइट के तहत लेखक का नाम एडिट कर किसी अन्य का जोड़ना लेखन चोरी है ।

0 टिप्पणियाँ