विंध्यमण्डल में अन्नपूर्णा की कृपा दिख रही है
जहां जागरूकता वहां सही रेट---
मिर्जापुर। मां विन्ध्यवासिनी के धाम मिर्जापुर, मां सीता के समाधिस्थल सीतामढ़ी, भदोही तथा यमराज के गांव वाले सोनभद्र जिले रावर्ट्सगंज से युक्त मंडल में कोरोना से दो-दो हाथ करने में सब एकजुट हुए दिख रहे हैं । जिसके चलते मंडल में कोरोना-विरोधी मौन आंदोलन अपने चरम पर है । किसी को यदि विशेष काम नहीं है तो सब लॉकडाउन के फरमान का स्वतः अनुपालन करते दिख रहे हैं ।
'प' ने प्रतिष्ठा का प्रश्न ।--
प से प्रशासन, पब्लिक, पॉलिटिशियन एवं प्रेस सभी इस बात पर दृढ़ संकल्पित दिख रहे हैं कि चारों दिशाओं से कोरोना को मंडल में घुसने नहीं दिया जाए । इसमें सफलता भी दिख रही है ।
प्रशासन में लगन--
प्रशासनिक अधिकारियों में IG श्री पीयूष श्रीवास्तव मंडल के सबसे अधिक समय से मंडल में रहने वाले अधिकारी हैं । उनका जनसंवाद भी व्यापक है, लिहाजा जब उन्होंने गरीब, असहाय लोगों की क्षुधापूर्ति का संकल्प लिया तो तीनों जिले से सोमवार तक 30 टन ( 30 हजार किलो) गेंहू एवं आटा, 38 कुंटल चावल, 50 कुंटल दाल, 45 कुंटल नमक, 27 कुंटल चीनी, 29 कुंटल तेल विभिन्न वर्गों की ओर से मिल चुका । इसमें पूर्वमंत्रियों का रोल शानदार था । पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने अगुवाई की तो अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रह चुके श्री कैलाश चौरसियाभी पीछे नहीं रहे।
सच में अन्नपूर्णा का भंडार हो गया है धाम--
धर्मशास्त्रों के अनुसार मां अन्नपूर्णा ही खाद्यान्न की देवी हैं। पुराणों के अनुसार महादेव ने भी काशी में अन्नपूर्णा से अन्न मांगा था । आध्यात्मिक दृष्टि से काशी प्रान्त के अंतर्गत आने वाले विंध्य परिक्षेत्र में जब भी लोकहित में सत्यभाव से कोई मां अन्नपूर्णा से कामना करता है तो वह कामना व्यर्थ नहीं जाती ।
जिलाप्रशासन मेजबान की तरह--
मंडल मुख्यालय के DM श्री सुशील कुमार पटेल, SP डॉ धर्मवीर सिंह, CDO श्री अविनाश सिंह, ADM श्री यूपी सिंह, ASP द्वय श्री प्रकाश स्वरूप पांडेय, श्री अभय सिंह, CM श्री जगदम्बा सिंह, CO द्वय श्री सुधीर कुमार एवं श्री संजय सिंह, DSO श्री उमेशचन्द तथा चारो SDM श्री गौरव श्रीवास्तव, श्री जंगबहादुर यादव, श्री विमल कुमार दुबे तथा श्री शिवकुमार अपने अपने क्षेत्र में मेजबान की तरह अशक्त लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराने में लगे दिखे । जबकि अपने उच्च अधिकारियों के भावों को समझ कर DDO श्री अजितेंद्र नारायण मिश्र भी पीछे नहीं हैं । पुलिस थानों की क्षवि भी भण्डारा वाली हुई है। रिजर्व इंस्पेक्टर श्री गोरखनाथ सिंह अन्नपूर्णा भंडार के प्रभावी संचालन में लगे हैं । सिटी प्रभारी श्री रवींद्र प्रताप यादव, कटरा प्रभारी श्री रमेश यादव, विंध्याचल प्रभारी श्री वेदप्रकाश राय, चुनार प्रभारी श्री राजू मिश्र, पड़री प्रभारी श्री मंजय सिंह सहित लगभग सभी थानों के प्रभारियों के अलावा लालडिग्गी चौकी प्रभारी श्री शाहिद खां एवं शेरवा चौकी प्रभारी श्री पंकज राय आदि की लंच पैकेट बांटने में भूमिका सराही जा रही है । इंस्पेक्टर श्री मनोज ठाकुर पुलिस विभाग के हनुमान की तरह ला&आर्डर में लगे देखे जा रहे हैं ।
ढाबा संचालन में परिवहन विभाग मुस्तैद--
परिवहन विभाग ने हाई वे पर जगह जगह ढाबा निर्धारित किया है ताकि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे ड्राइवर-खलासी रुक कर खाना खा सकें । इसके लिए RTO प्रशासन श्री आर के विश्वकर्मा, प्रवर्तन श्री ओ पी सिंह तथा ARTO श्री रविकांत शुक्ल परिवहन व्यवस्था की कमान सम्हाले हुए है । फंसे यात्रियों की मुश्किल को दूर करने की जिम्मेदारी भी परिवहन विभाग को देखनी पड़ रही है ।
राजस्थान से आए पैदल यात्री--
राजस्थान से कुछ पैदल यात्री सोमवार को बेहाल स्थिति में जंगीरोड पर तो ज्ञानपुर के कुछ युवा पैदल ही मध्यप्रदेश की ओर जाते यहां फंस गए। जिनको स्वयंसेवकों ने जब खिचड़ी खिलाई तो अजीब से चमक चेहरे पर दिखी ।
सब्जी/किराना पर फ्लैक्स बोर्ड लगे--
प्रशासनिक अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ लेने में कुछ सचल व्यापारी अपने वाहन के शीशे पर लगे रेट-लिस्ट को फाड़ दिए देखे गए । इनपर फ्लैक्स बोर्ड बड़े बड़े अक्षरों में लिखा जाए तो ऐसे व्यापारियों की धूप्पलबाजी पर नियंत्रण लगेगा ।
जहां जागरूकता वहां रेट सही--
नगर विधायक श्री रंगनाथ मिश्र के आवास के बाहर सचल दुकानों से वाजिब रेट लिया जा रहा था ।
बासी सब्जी न बेचें--
कुछ वाहनों पर कई दिन की बासी सब्जी बेचने की शिकायतें मिली हैं । रेट भी ज्यादा लेते रहे।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ