रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एडीजी एसएन सावंत ने रायबरेली जनपद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुरुवा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती पर जोर दिया और संयम बरतने की सलाह दी।
आपको बता दें कि, 29 मार्च 2020 दिन रविवार को रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने कस्बा बछरावां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्बे में खुले मेडिकल स्टोरों एवं जनता किचन में पहुंचकर भोजन की क्वालिटी पर संतुष्टुता जाहिर की। इस दौरान जनता किचन के माध्यम से दूरदराज से आ रहे राहगीरों को लंच पैकेट देकर भी दिया तथा जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी उर्फ रामजी, पलटू पासी, रत्नेश चौधरी, लाजवंती कुरील, सभासद शकील मंसूरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, सौरमंडल शुक्ला, अजय चौधरी, सतीश कुमार, मयंक रंजन द्विवेदी सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा जनता किचन में सहयोग किया गया।
इस दौरान कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संयम बरतने के साथ घर पर रहने की सलाह दी।

0 टिप्पणियाँ