कोरोना: सरकार के दावे खोखले-ग्रामीणों ने निजी खर्चे से गांव को किया सेनीटाइज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: पैर पसार रही कोरोना महामारी को जंग के दौरान विकास क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के ग्रामीणों ने पूरे गांव में दवाओं का छिड़काव कर सैनिटाइज़ करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक किया।
      आपको बता दें कि, कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है। एक ओर शासन प्रशासन महामारी से लड़ने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर तमाम तरह के दावे ठोक रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो कुछ और ही बयां कर रही है। एक ऐसा ही वाकया बछरावां के विशुनपुर गांव में देखने को मिला जहां ग्रामीण स्वयं अपने खर्चे से गांव को सैनिटाइज करवा रहे हैं। यहां के जागरूक ग्रामीणों का कहना है कि, वे अपने गांव को इस महामारी से बचाने के लिए पीछे नहीं हटेगें। वह सब मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ताकि महामारी उनके गांव में दस्तक ना दे सके। 
     यहां विशुनपुर गांव के नौजवान युवक कंधों पर स्प्रे मशीन से दवाओं का छिड़काव करते हुए दिखे गये। इस पूरे गांव में जागरूकता के कारण ही दवा का छिड़काव कर सेनीटाइज किया गया। ग्रामीण गोकर्ण प्रसाद चौधरी ने बताया कि, ग्रामीण आपसी सहयोग से गांव को महामारी से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पूरे गांव में दवाओं का छिड़काव किया गया है। इस कठिन दौर में भीड़-भाड़ से बचने व शासन के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है। गोकर्ण ने कहा कि, कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरा गांव एकजुट है।
       इस मौके पर समाजसेवी सुखमीलाल वर्मा, पप्पू, हरिकरन , विपिन चौधरी, कल्लू चौधरी, नन्हा, गंगाचरण सहित अन्य लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गांव में दवाओं का छिड़काव करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ