कोरोना संक्रामक की गलत सूचना देकर प्रशासन का दुरुपयोग करना बनता जा रहा है लोगों की मुसीबत का सबब।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना संक्रमण  का मामलें की गलत सूचना देकर प्रशासन का दुरुपयोग करना अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बनता जा रहा है।
      आपको बता दें कि, ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में आज शाम देखने को मिला। जबकि 1 महीने पहले से लड़की की शादी करने आए एक व्यक्ति के बारे में पड़ोसियों ने ही पुलिस और स्वास्थ विभाग को खबर देकर बताया कि, यह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है, और अपना मेडिकल चेकअप कराने अस्पताल नहीं जा रहा है। इससे गांव वालों को खतरा है।
      सूचना मिलते ही सीएचसी से डॉक्टर अनुज कुमार सिंह व पुलिस फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई,  और कथित पीड़ित के घर को घेर लिया। महिलाओं ने पुलिस को घर आया देख अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहां पहुंची पुलिस और डॉक्टर की टीम घंटों  उसका घर घेरे खड़े रहे। बाद में किसी रिश्तेदार के फोन आने पर महिलाओं ने मकान खोल कर पूरा मकान  दिखाया और बताया कि, जिस व्यक्ति पर पीड़ित होने का संदेह  था। वह व्यक्ति रिश्तेदारी में शादी का न्योता बांटने गया हुआ है।
      उसका फोन नंबर देकर अधिकारियों से बात भी कराई की उसने बताया कि, वह 1 महीने पहले यहां शादी की तैयारियों में गांव आया था और इस समय निमंत्रण बांटने रिश्तेदारी आया है। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि 1 घंटे के भीतर वह सीएचसी महराजगंज पहुंचकर अपना मेडिकल चेकअप कराएगा। पुलिस और डॉक्टर की टीम मौके से वापस  लौट आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ