रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सैकड़ों वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र बना जसवंत्री देवी मंदिर महराजगंज कस्बे के मुख्य तिराहे से चंद कदम दूर रायबरेली रोड पर मां जसवंती देवी का मंदिर बना हुआ है। विशाल नीम के वृक्ष से सटे इस मंदिर का दूर-दूर तक धार्मिक महत्व है। यह मंदिर लंबे समय के इतिहास को भी अपने आप में समेटे हैं।
आपको बता दें कि, बुजुर्गों के मुताबिक जसवंत्री देवी मंदिर का निर्माण 1850 ईस्वी के आसपास नगर के रहने वाले साहू परिवार के धनाढ्य एक सेठ ने करवाया था। यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में मां जसवंत्रु देवी की पूजा व अर्चना पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ पूरी नवरात्रि भर की जाती है।
वहीं मंदिर की देख रेख के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी द्वारा नियुक्त पुजारी सुबह और शाम पूजा अर्चना करते हैं तथा यहां पहुंचने वाले भक्तों, श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाता है। यहां कस्बा ही नहीं आसपास के क्षेत्र की महिलाएं बड़ी तादात में दर्शन पूजन करने आती है। इस मंदिर पर कस्बे में होने वाले सभी मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोग यहां मां जसवंत्री देवी से आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।
शरदीय नवरात्रि में राष्ट्रीय स्तर के कीर्तनकारों के तीन कार्यक्रम एवं देवी जागरण व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी लगभग विगत 35 वर्षो से यहां कराए जाते हैं तथा मंदिर परिसर में होलिका दहन व होली मिलन का कार्यक्रम भी होता है। होलिका के दर्शन करने वाले पहले देवी की पूजा करते हैं। उसके बाद होलिका दहन स्थल पर जाते हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू
अब वर्तमान समय में मां जसवंत्री देवी मंदिर समिति की अगवाई पिछले 35 सालों से सत्यनारायण गुप्ता तथा उनके जेष्ठ पुत्र जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू निर्बाध रूप से कर रहें है।
इनसैट..... अनुपमा पांडेय
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन कर दिए जाने के बाद मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा है। हवन पूजन सामग्री से लेकर फल-फूल तथा फलाहार इन सभी दुकानों पर ताला लटक रहा है। अब समस्या यह है कि, लोग व्रत कैसे रखेंगे, पूजा-पाठ कैसे करेंगे। इस संबंध में हमने मां दुर्गा भक्तों, कालिका प्रसाद त्रिपाठी महाराज, त्रिवेणी लाल गुप्ता, प्रेमनाथ वैश्य, सरदार जगजीत सिंह, राम कन कन गुप्ता आदि का कहना है कि, सदियों से महराजगंज कस्बा और आसपास क्षेत्र के लोगों का मां जसवंत्री देवी मंदिर आस्था का प्रतीक माना जाता है। इन सब का मानना है कि, कस्बे में प्रत्येक हिंदू परिवार का कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य पड़ता है तो, शुरुआत यहीं से की जाती है। मां सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और कस्बे के सुख समृद्धि के लिए हर साल यहां धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। नवरात्रों के मौके पर हर व्रत रखने वाला या व्रत ना रखने वाला दुर्गा मां का भक्त यहां आकर मां के दर्शन एक बार अवश्य करता है। मां कस्बे के कण-कण में समाई हुई है।
भाजपा जिला महामंत्री सुधा अवस्थी
वहीं भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, सीमा त्रिवेदी, शक्ति रस्तोगी, अनुपमा पांडेय ने हमारे संवाददाता को बताया कि, इस बार कोरोना का प्रकोप चरम पर है।
भाजपा नेत्री सीमा त्रिवेदी
पूजा और व्रत रखने के दौरान फलाहार आदि की समस्या तो होगी ही, लेकिन हम लोग कुआं पूजन हवन सामग्री का प्रबंध पहले से ही कर लिया है और फलाहार के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
भाजपा नेत्री शक्ति रस्तोगी
आवश्यक सामग्री हेतु हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर व्यवस्था जुटाई जाएगी। कुछ महिलाओं का यह भी कहना है कि, इस बार हुए लोग कोरोना से देश के लोगों की रक्षा के लिए भी मां से प्रार्थना करेंगे फिलहाल कोरोना के चरम प्रकोप पर मां भक्तों की दृढ़ इच्छाशक्ति और भक्ति भारी पड़ती दिखाई दे रही है।
© कॉपीराइट का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है।

0 टिप्पणियाँ