ग्रामीणों ने पुलिस को सामूहिक शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गोबरे का पुरवा मजरे कुम्भी गांव के रामविशाल, विनोद कुमार, संतोष, उत्तम, तुलसीराम, सहजराम,राजाराम, रामगोपाल सहित लोगों ने शिवगढ़ थाने में सामूहिक शिकायती पत्र देकर शिकायत की है कि, गांव में बनी सीसी रोड के दोनों तरफ नाली है। नाली को गांव के ही सत्रोहन व उसके भाई राममिलन, जग्गू ने नाली पाट दिया है और नाली के दूसरे तरफ अवैध रूप से शौचालय का निर्माण कर रहे हैं। जिसके चलते सीसी रोड पर नापदानों का दूषित पानी भरा हुआ है।
     आपको बता दें कि, उक्त मामले में ग्रामीणों का कहना है कि, सीसी रोड पर भरे दूषित पानी के चलते ग्रामीणों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मडरा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए नाली को खुलवाए जाने के साथ ही किए जा रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ