रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को शिकायती पत्र देते हुए बिजली विभाग द्वारा मनमाने ढंग से और गलत भेजे जा रहे बिलों के संबंध में शिकायत की है।
आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, उनकी ग्रामसभा सिकंदरपुर के गांव पूरे शिवराम व पूरे चोप सिंह में वर्ष 2017 में बिजली की नई लाइन बनाई गई थी जिसमें रखे गए विद्दुत ट्रांसफार्मर में अभी तक विद्युत नहीं संचालित किया गया है, बावजूद विगत एक सप्ताह पहले उपभोक्ताओं के नाम 20-20 हजारों रुपए बिल के रूप में विभाग द्वारा भेज दिया गया है। जबकि, 2017 से लेकर अभी तक उपभोक्ताओं के घर विजली का पावर नहीं पहुंचा है।
प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने बताया कि, 2017 में नई विद्युत लाइन बनते वक्त उपभोक्ताओं से आधार कार्ड और जरूरी डाक्यूमेंट्स विद्युत विभाग द्वारा ले लिए गए थे। लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते उनके घर विद्युत पावर आज तक विभाग नहीं पहुंच पाया है। इनका कहना है कि, इन गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं के घर रायबरेली और अमेठी जनपद दोनों जगहों से विद्युत विभाग द्वारा बिल भेजें जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ता हैरान व परेशान है।

0 टिप्पणियाँ