NSPS सलेथू में उड़ा अबीर गुलाल, राजीव सिंह ने खेली कलमकारों से सूखे रंगों होली।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में रंगों का त्यौहार उत्साह उमंग मस्ती के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजू सिंह ने कलमकारों के साथ सूखे रंगों अबीर गुलाल के साथ होली खेली, उसके उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
      आपको बता दें कि, राजीव सिंह ने बताया की विद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाई। बालक बालिकाओं ने अपने छोटे बड़ों को सम्मान शिष्टता के साथ गुलाल अबीर लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय में बालक बालिकाओं के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी रंगों का पर्व मनाया तथा डीजे पर चल रहे मस्ती के गीतों पर बच्चों के साथ नृत्य कर बच्चों का मनोरंजन किया। 
    प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने विष्णु भक्त प्रहलाद की कथा के पौराणिक कारण को बताते हुए होली को आपसी प्रेम सामंजस्य और भाईचारे का पर्व बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ