साथी अधिवक्ता के बाबा के निधन पर अधिवक्ता समाज न्यायिक कार्यो से रहा विरत।। Raebareli news ।।

मिनट का मौन रख अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता साथी के बाबा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के बाबा पूर्व शिक्षक रंगनाथ सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताते हुए आज न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। जिससे अदालतों में कोई कामकाज नहीं हुआ।
     आपको बता दें कि, पूर्व शिक्षक रंगनाथ सिंह निवासी ग्राम मोन का बुधवार  की रात लगभग  11:30 बजे निधन हो गया था। वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव माताफेर सिंह के पिता थे। अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के माताफेर सिंह पिता है।
      अधिवक्ताओं ने साथी के बाबा के निधन पर शोक जताया और 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा आज के दिन न्यायिक कार्यो से विरत रहने की निर्णय लिया।
      शोक जताने वाले अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश, सर्वेश कुमार उर्फ टिंकू अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, यजुवेंद्र मिश्रा, नागेंद्र बहादुर सिंह, सरोज गौतम, मनोज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ