घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ ही नेशनल हाईवे को जाम से कराया मुक्त

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: बृहस्पतिवार की रात्रि 9 बजकर 40 मिनट पर मंडी चौराहा मथुरा नेशनल हाईवे नंबर 2 आगरा से दिल्ली जाते समय एक इंडिका रंग लाल रजिस्ट्रेशन नंबर HR04 /B / 4406 कार जिस का संतुलन बिगड़ गया, और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
      वहीं गाड़ी में बैठे हुए लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना की फोन से सूचना पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता (रजि) समिति के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित और उनकी टीम द्वारा सिटी हॉस्पिटल मथुरा पहुंचाने में मदद की गई तथा दुर्घटना के बाद हाइवे को जाम मुक्त करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ