रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: एक तरफ जहां जिले में कोरोना वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है तो महराजगंज कस्बे के चन्दापुर रोड पर स्थित उच्चीकृत सामुदाइक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और कोरोनावायरस से लड़ने तथा बचाव के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। यहां इन्होंने आइसोलेशन वार्ड बनाया हैं। जिसमें 4 बेडों का विशेष प्रबंध किया गया है। डॉ राधाकृष्णन द्वारा स्थानीय सीएचसी में कार्यरत अपने स्टाफ को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता वाहन को भी रवाना किया है। हालांकि जिला में कोरोना का कोई संदिग्ध अभी तक नहीं मिला है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर खुद स्वास्थ्य विभाग मदद के लिए आगे आएगा। डॉ राधाकृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसी बीमारी से निपटने के लिए सीएचसी महराजगंज में चार बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।
डॉ राधाकृष्णन ने हमारे संवाददाता को इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि, हर बार साबुन से हाथ धोया जाए, जुखाम के बाद छींक आने पर नाक में कपड़ा लगा लिया जाए तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए
वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस से लड़ने और बचाव के लिए उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली स्टाफ के साथ एक बैठक कर इस वायरस से लड़ने और बचाव के तरीके बताएं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, इस वायरस से लड़ने के लिए आप सभी लोगों को 24 घंटे सतर्क रहना होगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा या आम आदमी की सूचना पर हमें 24 घंटे उनकी मदद के लिए तत्पर रहना होगा। ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित जागरूकता की जा रही है। कोरोना को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

0 टिप्पणियाँ