मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हो जायें सावधान, अफवाहों से बचें न दें ध्यान।। Raebareli news ।।

                         रामू रैदास अजीत गंज
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना बीमारी के प्रकोप से आम जनमानस सहमा हुआ है। लेकिन कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैलाकर लोगों को और त्रस्त किए हुए हैं। इसी क्रम में विगत दो-तीन दिनों से तरह-तरह की बातें ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई मामलों में तो ग्रामीण पूरी रात जागकर बिताते हैं।
                                संतलाल
     आपको बता दें कि, पहरावां गांव के रहने वाले बुधई पासी पुत्र महावीर ने बताया कि, बीती रात उनके मोबाइल पर मुंबई से अपने आप को रिस्तेदार बताते हुए एक व्यक्ति ने फोन पर कहा की आज रात अगर तुम लोग सो जाओगे तो तुम्हारे परिवार के सभी लोग पत्थर हो जाएंगे। यही नहीं उसने यह भी कहा कि, परिवार के सभी सदस्य अपने घर के समीप वाले कुए में एक एक बाल्टी पानी डालेगें तो सबेरे दौलत मिलेगी। यही बात गांव के कई लोगों ने और बताई और पूरी रात गांव में लोग बाल्टी लिए पानी भर-भर कर कुएं में डालते रहें। उस गांव में सुबह तक कोई नहीं सोया।
    इस घटना से 3 दिन पहले एक भ्रांति समाज में यह भी फैलाई गई की। श्रीरामचरितमानस के अध्याय सुंदरकांड में जो व्यक्ति श्रद्धा के साथ देखेगा, उसे मनुष्य का बाल प्राप्त होगा। जिससे वह मालामाल हो जाएगा और जिसको बाल नहीं मिलेगा वह कंगाल हो जाएगा। बड़ी तादात में लोग बाल ढूंढने के चक्कर में घंटों श्रीरामचरितमानस को अलटते पलटते रहे लेकिन कुछ लोगों ने बाल मिलने का दावा करते हुए इस अफवाह का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया।
     आए दिन एक नई प्रकार की अफवाह मोबाइल फोन के जरिए फैलाई जा रही है। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। यह विचारणीय विषय है। वहीं क्षेत्र के रिटायर्ड कृषि अधिकारी आरपी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी पीके त्रिपाठी, जमुना विधायक, सोहनलाल पासी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने प्रशासन से ऐसी गलत अफवाहे फैलाने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ