नगर पंचायत बोर्ड द्वारा लिया गया निर्णय काबिले तारीफ-नगरवासी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप के फैलने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों द्वारा वाहन स्टैंडों की नीलामी कार्यक्रम स्थगित किए जाने का आम जनमानस ने स्वागत किया है और इस दूरदर्शिता भरे निर्णय के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति जिला पंचायत सदस्य और सभी वार्ड सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज के वाहन स्टैंडों की नीलामी के दौरान प्राय: सैकड़ों लोग नगर पंचायत परिसर में इकट्ठे हो जाते हैं। जिससे भीड़ भाड़ का तगड़ा मजमा लगता है। जिससे जो हालात अब चल रहे हैं। कोरोना बीमारी के फैलने का खतरा बना रहता है। 
     वहीं विगत दिनों 19 तारीख को जब बोली की तिथि निश्चित की गई थी। उस दौरान कस्बा सहित आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग जो न मुंह पर मास्क लगाए थे और न ही सैनिटाइजर लिए हुए थे, यहां इकट्ठे हो गए, जिससे माहौल में काफी असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई थी। हालांकि उस दिन नगर पंचायत अध्यक्षा के मौजूद न रहने से नीलामी नहीं हो सकी थी। बाद में 23 तारीख को नीलामी कराने का पुनः निर्णय लिया गया था। लेकिन सरकार के निर्देशों को देखते हुए और जिलाधिकारी रायबरेली द्वारा कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे कड़े सुरक्षा प्रबंधों को मध्य नजर रखते हुए नगर पंचायत महराजगंज बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से फिलहाल नीलामी कराना उचित नहीं समझा गया और शासन तथा जिलाधिकारी के मंशा के अनुरूप भीड़भाड़ को एक जगह एकत्रित न करने का फैसला लिया गया है। जिसकी आम जनमानस में प्रशंसा हो रही है।
      लोगों ने कहा कि, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की सलाह पर वास्तव में बोर्ड ने सर्वसम्मति से बड़ा सराहनीय निर्णय लिया है जो, काबिले तारीफ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ