रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस पर कंट्रोल करने के लिए उनके आवाहन पर जनता कर्फ्यू के शत-प्रतिशत सफल रहने से गदगद प्रशासनिक अधिकारियों ने इस माहौल को आगे भी बनाए रखने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा महराजगंज को भी लॉक डाउन करने के तहत कार्यवाही की है। जिससे जरूरी सामानों की बिक्री की दुकानों को छोड़कर सारी मार्केट को बंद करा दिया गया है। केवल मेडिकल स्टोर जलपान की दुकानें जैसे होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले फल फ्रूट सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी प्रकार की वस्तुओं की बिक्री की दुकानें बंद करा दी गई है।
कोतवाल ने बताया कि, ऊपर से मिले निर्देशों के तहत यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बिना किसी आवश्यक काम के लोगों को कस्बे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आने से बचने की सलाह दी है और लोगों से यह भी अपील की है कि, बगैर किसी काम के किसी स्थान पर इकट्ठे ना हो।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह की कार्यवाही का असर रहा कि, आज बाजारों में एक बार फिर से सन्नाटा पसर गया। हालांकि वाहनों की आवाजाही और कुछ एक सरकारी दफ्तर जरूर खुले रहे।
उधर शासन के निर्देश पर महराजगंज कोतवाल द्वारा की गई कार्यवाही का आम जनमानस ने स्वागत किया है।

0 टिप्पणियाँ