शहीद भगत सिंह अमर रहेंगे-बिन्दा प्रसाद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद  सरदार भगत सिंह की जयंती पर  पंचायती राज  विभाग सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक महराजगंज की ओर से उनके चित्र पर  पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
     आपको बता दें कि, ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक बिंदा प्रसाद सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने सरदार भगत सिंह को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि, देश को आजादी दिलाने में शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह हमेशा हम लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
       इस मौके पर राकेश कुमार हेला, राजेश कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार, प्रेमचंद, चंद्रशेखर, नंदलाल, अनुज भाई, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव खंड प्रेरक आदि ने भी शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उनके चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ