रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे भोला मजरे खैरा में सैयद बाबा की मजार के पास एक भट्ठे के पास आम के पेड़ के बगल में निर्जन स्थान पर स्थित एक कुएं में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह और सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर शिनाख्त के लिए तलाशी लेने पर मृतक की जेब से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस निकला। जिस पर अंकित नाम पते से उसके परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई।
पुलिस का मानना है कि, शव दश या बारह दिन पुराना है। जो पूरी तरह गल सड़ गया है। लेकिन मृतक के पिता ने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान लवलेश कुमार 22 निवासी पहाड़पुर थाना महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मृतक लवलेश के बारे में पिता राम बहादुर का कहना है कि, वह उनके तीन बेटों में मझचला बेटा था। इसके अलावा तीन बेटियां भी है। मृतक पहले एंबुलेंस चलाया करता था। इसके बाद अब वह डीसीएम चला रहा था। मृतक होली के दिन, होली खेलने के बाद लगभग दो तीन बजे कुछ बाहरी लोगों के साथ घर से निकला था तब से घर वापस नहीं लौटा।
जिसकी गुमशुदगी की सूचना 11 मार्च 2020 को उसने स्थानी कोतवाली महराजगंज में दर्ज कराई थी। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
जब आज कुए के अगल बगल से गुजर रहे लोगों ने भयानक दुर्गंध का एहसास किया तो, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और जिसकी पहचान लवलेश के रूप में हुई।
मृतक के बारे में यह भी बताया गया है कि, उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी सोमा से 7 या 8 महीने का एक पुत्र भी है।
फिलहाल मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ