हलोर सेमरौता मार्ग पर अचेतावस्था में मिला युवक, चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हलोर सेमरौता मार्ग एक युवक अचेत अवस्था में सड़क के किनारे औंधेमुह पड़ा हुआ था, राहगीरों की नजर पड़ी, तो जिसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने युवक को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के गांव गोड़खरी गांव का रहने वाला शुभम मिश्रा 25 पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा किसी काम से हलोर आया हुआ था और यहां से अपने घर गोड़खरी के लिए वापसी कर रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह अचेतावस्था में मौके पर ही गिर गया और बेहोश पड़ा हुआ था। तभी सड़क से गुजर रहे राहगीरों की निगाह जैसे ही युवक पर पड़ी वैसे ही राहगीरों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने युवक को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ