मिले गले, मिटाए गिले शिकवे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: होली के बाद अब होली मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया है। एक-दूसरे के गले मिलकर न केवल होली की मुबारकबाद दी जा रही है। बल्कि गिले शिकवे भी मिटाए जा रहे हैं।
      आपको बता दें कि, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में बिंदा प्रसाद सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष महराजगंज की अगुवाई में कर्मियों ने बृहस्पतिवार को विकासखंड प्रांगण में दोपहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि, होली आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इस त्यौहार में हम सब को सारे गिले शिकवे भुला कर आपस में मेलजोल से रहना चाहिए। उपस्थित सभी लोगों ने होली की एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
     सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष बिंदा प्रसाद ने सफाई कर्मियों की मजबूती के लिए कहा कि, उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नए सिरे से पहल की जाएगी।
      इस मौके पर रामसमुझ कोषाध्यक्ष, राम अवध, राकेश, राजेश कुमार, रामबहादुर, नंदलाल, चंद्रशेखर, शिवशरण नेता आदि समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ