रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां विधानसभा के सत्ताधारी विधायक समय-समय पर अपने कारनामों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बछरावां में 3 मार्च 2019 दिन मंगलवार की शाम मारपीट के मामले को लेकर सत्ताधारी विधायक राम नरेश रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जी हाँ रायबरेली के बछरावां में बीजेपी विधायक के गुर्गों का लाइव तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बीजेपी विधायक राम नरेश रावत के गुर्गों ने पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से डीसीएम ड्राइवर के साथ जमकर मार पीट की।
मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हुआ। मजे की बात यह है कि, मारपीट के समय विधायक भी अपनी गाड़ी में मौजूद रहे। उनकी आंखों के सामने ही उनके गुर्गे तांडव करते रहे और विधायक जी चुपचाप देखते रहे।
आपको बता दें कि, मामला बछरावां के रहने वाले एक व्यवसाई के ड्राइवर का है। जहाँ सत्ताधारी विधायक के दबंग गुर्गों ने ड्राइवर के साथ लाठी-डंडों से जमकर मार पीट की है।
मामला लखनऊ रोड से शिवगढ़ बाईपास का है जहां डीसीएम चालक शिवगढ़ से लखनऊ के लिए आ रहा था। बताते हैं कि, बाईपास के मुख्य द्वार पर एक गाड़ी निकलने की जगह है और सामने से गाड़ी आ रहीं थी। डीसीएम के ड्राइवर ने डिपर दिया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी, वहीं सामने से माननीय विधायक जी की तीन गाड़ियां बछरावां से शिवगढ़ जाने के लिए बाईपास पर पहुंची।
नाम ना छापने की शर्त पर चश्मदीदों ने बताया कि, डीसीएम के पीछे लगभग 10 गाड़ियां थी बताया गया कि, विधायक जी की गाड़ी से राज कुमार गुप्ता उर्फ भल्लू पुत्र रामचंद्र गुप्ता व हरीकृष्ण पांडे पुत्र शिवकुमार पांडे निवासी मेन बाजार बछरावां विधायक की गाड़ी से नीचे आए, जबकि विधायक जी के गनर दोनों गाड़ी से उतरे हुए व्यक्तियों को मना ही करते रहे कि, वे गाड़ी पीछे करवा रहा हैं। बावजूद दोनों महाशयों ने डीसीएम के ड्राइवर दुर्गेश कुमार (हरिजन) क़ो ड्राइविंग सीट से जातिसूचक शब्दों में गाली देते हुए कालर पकड़कर नीचे खींच लिया और मारने पीटने लगे। चश्मदीद बताते हैं कि, ड्राइवर लोकल का होने के कारण उसने राज कुमार गुप्ता और हरीकृष्ण पांडेय को दादा मैं हूं कह कर संबोधित भी किया। बावजूद सत्ता के नशे में चूर विधायक के दोनों गुर्गों ने जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए ड्राइवर को लाठी-डंडों व फंटियों से जमकर मारा पीटा।
उसके बाद ड्राइवर अपने आप को पिटता देख तथा स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद अपने मालिक को टेलीफोन पर बताया कि, उसे विधायक के लोगों द्वारा बाईपास पर बेवजह मारा जा रहा है। जिस पर व्यवसाई अपने ड्राइवर के बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। तब तक घटनास्थल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी और दोनों तरफ से रोड को जाम कर दिया गया था। जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शान्त कराते हुए मामले को रफा-दफा कराया।
वहीं मामले में सत्ता पक्ष के रसूख के चलते विधायक पक्ष से कोतवाली में राजकुमार गुप्ता उर्फ भल्लू व राहुल उर्फ गोलू की तरफ पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि, पीड़ित ड्राइवर की तरफ से खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जिसकी वजह से बछंरावा में व्यवसायियों के अंदर आक्रोश और तनाव देखने को मिला।

0 टिप्पणियाँ