रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रंगों के पर्व होली को देखते हुए चेयरमैन पति प्रभात साहू ने पूरे महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र का औचक भ्रमण कर होली पर नगर की जनता को दी जाने वाली विशेष व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने सबसे पहले पाली स्थित पानी की टंकी पर पहुंचकर वहां पर साफ सफाई और मोटर चालक से पानी की सप्लाई नियत समय से कराने के कड़े निर्देश दिए। इसी तरह यहां से खैरा गांव स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचकर जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर की जनता को होली के मद्देनजर 24 घंटे पानी आपूर्ति के कड़े निर्देश दिए। कर्मचारियों को यह भी स्पष्ट किया कि, जहां कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत महसूस करें उन्हें तुरंत सूचित करें समस्या बहाल की जाएगी।
वहीं होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के कड़े निर्देशन में कोतवाल अरुण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी वीट सिपाहियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए, साथ ही झगड़ा की आशंका वाले गांवों में होलिका दहन के प्वाइंट पर शांति समिति की बैठक कर लोगों में सामंजस्य बनाने को कहा गया।
जानकारी के मुताबिक होली के त्यौहार को लेकर आइजी, रेंज के डीआइजी और जिलों के कप्तानों की कांफ्रेंस हुई है, जिसमें त्यौहार पर अलर्ट रहने के कड़े निर्देश शासन ने दे दिए हैं।
सांप्रदायिक तनाव वाले बिंदुओं को भी चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महराजगंज क्षेत्र की हर गली, नुक्कड़, चौराहों पर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।
वहीं होली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में खासी रौनक और भीड़भाड़ देखने को मिली। दुकानदारों सहित खरीदारों के भी चेहरे पर प्रसंता साफ झलक रही थी, जिससे यह लग रहा था कि, पूरा प्रशासनिक अमला सही दिशा में काम कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ