रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 17 मार्च 2020 को महराजगंज तहसील के सभागार में एसडीएम विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालयों के अवकाश से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह समेत क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, डा0 राजेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज, अरुण कुमार सिंह प्रभारी कोतवाली महराजगंज, राधेश्याम मौर्य उप प्रधानाचार्य डॉ बीआर आंबेडकर इंटर कॉलेज बल्ला, भारत राम यादव राजा चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज महराजगंज, मोहित श्रीवास्तव न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू महराजगंज, विजय रानी यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, राकेश कुमार मिश्रा स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, महराजगंज के तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी निरीक्षक महराजगंज द्वारा जाम व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत यह सुझाव दिया गया कि, महराजगंज चौराहे से अपेक्षाकृत दूर रहने वाले विद्यालय अपनी छुट्टी के समय में आधा घंटे (1/2) का अंतर कर ले। तो महराजगंज मुख्य चौराहे में भीड़ होने एवं जाम से बचा जा सकता है। क्योंकि सभी विद्यालयों के छूटने का समय लगभग समान है, जिसके कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहने के कारण आम जनमानस में कहासुनी झगड़ा इत्यादि की शिकायतें अक्सर प्राप्त होती रहती है। इसी की आड़ में अराजक तत्वों से महिलाओं के दुर्व्यवहार की शिकायतें ही प्राप्त होती रहती हैं।
अतः अधोहस्ताक्षरी के अध्यक्षता में उपस्थित बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, जनहित में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू व एसजेएस महराजगंज का प्रबंधतंत्र यह सुनिश्चित करें कि, विद्यालय छूटने का समय एवं बच्चों को विद्यालय कैंपस से निकलने का समय 3 बजे से पहले का कतई न करें।
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज को पूर्व दिए गए निर्देश 3 मार्च 2020 के अनुपालन में चिन्हित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से वाहन स्टैंड लगाना सुनिश्चित करें, साथ ही बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि, यदि इसमें कोई व्यवधान उत्पन्न करता है, तो मोटर दुर्घटना अधिनियम/अन्य सुसंगत धाराओं में की जाएगी। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रबंधतंत्र को यह निर्देशित किया गया कि, जो भी वाहन बच्चों को लाने के लिए है, उसका संचालन विहत मानकों के अनुरूप होना चाहिए, अन्यथा पाए जाने पर औचक निरीक्षण में सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगें।
तहसील सभागार में समीक्षा बैठक में यह भी अहम निर्णय लिया गया कि, वाहनों में फायर सिस्टम का होना, सीटों की संख्या के अनुसार बच्चों को बैठाए। चालक सदाचारी होना चाहिए और यह भी कहा गया कि, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल और एसजेएस का प्रबंध तंत्र 3 दिवस के अंदर सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णय का अनुपालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को सूचना उपलब्ध कराएंगे।
समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली, तहसीलदार महराजगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महराजगंज, एसजेएस और न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, डॉक्टर बी आर अंबेडकर, राजा चंद्रचूर सिंह, महिला डिग्री कॉलेज, स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर, अंबेडकर शिक्षा सदन, अंबेडकर बाल शिक्षा सदन, महावीर इंटर कॉलेज महराजगंज रायबरेली सहित अन्य विद्यालयों को भी प्रेषित की गई है।

0 टिप्पणियाँ