प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: गुरुवार को गोदाम प्रभारी को सरकारी राशन की घटतौली के खेल में कोटेदारों की शिकायत पर महंगा पड़ गया।
आपको बता दें कि, पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर गोदाम प्रभारी के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गई है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के विकास खंड दीनशाह गौरा के गल्ला गोदाम पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने छापेमारी की है। जहां पर कोटेदारों को दिए जाने वाले खाद्यान्न में घटतौली पाई गई। जिस पर गोदाम प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के गल्ला गोदाम दीनशाह गौरा में लगातार कोटेदारों को दिए जाने वाले खाद्यान्न में घटतौली की जा रही थी। जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज के द्वारा गुरुवार को छापेमारी की गई। जहां पर खाद्यान्न में घटतौली पाई गई।
जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के द्वारा गोदाम प्रभारी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पूर्ति निरीक्षक कौमुदी पाल ने बताया कि, गरीबों का राशन डकारने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

0 टिप्पणियाँ