लाकडाउन के शुरुआती दिनों से जरूरतमंदों की मदद करते चले आ रहे भाजपा नेता व स्वयंसेवक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: युवा भाजपा नेता  अतुल सिंह व आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र ने लाकडाउन के कारण रायबरेली शहर की झोपड़पट्टी में निवासरत लोगों तक राहत सामग्री वितरण का कार्य आज भी जारी रखा है।
      आपको बता दें कि, लाकडाउन के शुरुआती दिनों से अब तक भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने समर्थकों व स्वयं से हजारों परिवारों को लंच पैकेट, खाद्य सामग्री किट, मास्क, सैनिटाइजर, तथा साबुन पहुंचाते हुए टीम के लोगो द्वारा हर जरूरतमंद के घर घर आपूर्ति की है।
     इसी क्रम में कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो की सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र व भाजपा नेता अतुल सिंह ने रफीनगर रायबरेली के जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री किट (राशन), मास्क व गमछा वितरित किया। 
     प्रचारक प्रमुख ने कहा कि, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।हम सबको गरीबों की सेवा करनी चाहिए। वहीं इस मौके पर मौजूद अतुल सिंह ने कहा कि, उनका लक्ष्य है कि, पूरे जनपद में अधिक से अधिक गरीबों की मदद करें, जिससे कि, इस राष्ट्रीय आपदा के दौरान कोई भी गरीब भूखां न सो सके। उन्होंने अपील की है कि, सरकार और शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सत प्रतिशत लोग पालन करें, अपने घरों में ही रहे, तभी आप कोरोना महामारी को मात देख सकते हैं।
      इस अवसर पर दशरथ सिंह, निशान्त सिंह, वैभव चौरसिया, विवेक मिश्रा, मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ